पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली
बनिहाल/जम्मू, 11 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा कर रहे तीन श्रद्धालुओं का एक बैग बरामद कर उन्हें सौंप दिया जिसमें 1.32 लाख रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र के ये श्रद्धालु बनिहाल में यात्री शिविर में पहुंचने से पहले टैक्सी में अपनी सीट के नीचे बैग भूल गए थे। उन्हें रविवार को दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए आगे बढ़ना था।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर, बनिहाल के थाना प्रभारी आशिक हुसैन लोन की अगुवाई में एक टीम ने सोपोर पुलिस के साथ मिलकर टैक्सी और उसके चालक का पता लगाया।
उन्होंने बताया कि उचित जांच-पड़ताल के बाद बरामद नकदी और दस्तावेज श्रद्धालुओं को सौंप दिए गए।
सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धालुओं ने तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस के प्रति आभार जताया।
भाषा संतोष रंजन
रंजन

Facebook


