भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: July 26, 2022 7:17 pm IST

श्रीनगर, 26 जुलाई (भाषा) खराब मौसम के कारण पंचतरणी और पवित्र गुफा के बीच अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक पवित्र गुफा मंदिर के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में आज दोपहर बाद भारी बारिश हुई, जिससे पास की एक छोटी नदी में जलस्तर बढ़ गया।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण तीर्थयात्रियों को वापस पंचतरणी शिविर में ले जाया गया। भारी बारिश के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि मौसम ठीक होने के साथ ही यात्रा पुन: शुरू कर दी जाएगी।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में