अमित जानी ने भेजा नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान का टिकट,कहा जिन्हें पाक से प्यारा है वो चले जाएं

अमित जानी ने भेजा नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान का टिकट,कहा जिन्हें पाक से प्यारा है वो चले जाएं

अमित जानी ने भेजा नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान का टिकट,कहा जिन्हें पाक से प्यारा है वो चले जाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: December 22, 2018 5:59 am IST

मुंबई। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा सुरक्षा को लेकर दिया गया बयान अब और अधिक बढ़ते जा रहा है। दरअसल बुलन्दशहर में हुई हिंसा के बाद शाह ने ये कहा था कि अब मुझे डर लगने लगा है की कहीं ऐसा न हो कि मेरे बच्चे कहीं निकले तो लोग उन्हें घेर कर ये न पूछ ले कि तुम कौन हो हिंदू या मुसलमान ऐसे में मई खुद समझ नहीं पा रहा कि मेरे बच्चे क्या जवाब देंगे।

अभिनेता के इस बयान के बाद कई हिन्दू सेना के लोग इसे देश के लिए अपमानजनक और देश द्रोही जैसी भावना से जोड़ कर बेहद हंगामा भी किया। जिसके बाद नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान को क्लियर भी किया था।लेकिन इन सब के बाद लखनऊ निवासी नवनिर्माण सेना के संस्थापक अमित जानी ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान का टिकट भेजा है। उनका कहना है कि जो असुरक्षित महसूस करते हैं वो पाकिस्तान का रुख कर लें।

 

वहीं नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि देश में बढ़ रही घटनाओं को लेकर उन्होंने जो चिंता जाहिर की है, वह वाजिब है। वह इस देश से प्यार करते हैं और इसके लिए चिंतित होना उनका हक है।


लेखक के बारे में