अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे
अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे
सिलीगुड़ी, 17 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात यहां बागडोगरा हवाई अड्डा पहुंचे।
अधिकारियों के अनुसार अपनी इस यात्रा के दौरान शाह सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। वह सिलीगुड़ी और कोलकाता में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
शाह रात करीब 9.10 बजे बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।
शाह यहां पहुंचने के बाद, कदमतला स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय गए, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।
वह शनिवार को बांग्लादेश सीमा के पास जुमागाछ में बीएसएफ की 18वीं बटालियन की सीमावर्ती चौकी का दौरा करेंगे।
बल के जवानों से बातचीत करने के अलावा शाह ‘प्रहरी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे तथा एक वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लेंगे। वह बल से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
गृह मंत्री शनिवार शाम कोलकाता रवाना होंगे।
भाषा अविनाश माधव
माधव

Facebook


