इस प्रदेश में 6 हजार 629 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे अमित शाह

हरियाणा में 6,629 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे अमित शाह

इस प्रदेश में 6 हजार 629 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे अमित शाह

Home Minister Amit Shah

Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: October 26, 2022 5:28 pm IST

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के फरीदाबाद में एक कार्यक्रम में 6,629 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

read more : Congress Steering Committee: कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया बड़ा कदम, थरूर समेत इन्हें दिखाया ‘बाहर का रास्ता’! MP-CG से इन्हें मिली जगह

कार्यक्रम बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित परेड ग्राउंड मैदान में होगा। बयान के अनुसार, शाह 5,618 करोड़ रुपये की लागत वाली हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखेंगे और सोनीपत में 590 करोड़ रुपये के रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का उद्घाटन करेंगे। परियोजनाओं में रोहतक में 315.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देश का पहला सबसे लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी शामिल है।

read more : प्राइवेट पार्ट लंबा होने से इस शख्स को नहीं मिल रही जॉब, इंटरव्यू में इस वजह से रिजेक्ट कर देते हैं लोग, पहननी पड़ती है खास तरह की अंडरवियर 

गृह मंत्री 106 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हरियाणा पुलिस निवास परिसर, भोंडसी का लोकार्पण और उद्घाटन भी करेंगे। बयान के मुताबिक, शाह के दौरे से पहले फरीदाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 27 व 28 अक्टूबर को भारी वाहनों का फरीदाबाद में प्रवेश वर्जित रहेगा।

 


लेखक के बारे में