असम राइफल्स परिसर का उद्घाटन करने के लिए एक अप्रैल को मिजोरम का दौरा करेंगे अमित शाह

असम राइफल्स परिसर का उद्घाटन करने के लिए एक अप्रैल को मिजोरम का दौरा करेंगे अमित शाह

असम राइफल्स परिसर का उद्घाटन करने के लिए एक अप्रैल को मिजोरम का दौरा करेंगे अमित शाह
Modified Date: March 21, 2023 / 07:17 pm IST
Published Date: March 21, 2023 7:17 pm IST

आइजोल, 21 मार्च (भाषा) मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अप्रैल को आइजोल के पास जोखवासंग में असम राइफल्स बटालियन मुख्यालय का उद्घाटन करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिन में दिल्ली में शाह से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि शाह अपनी यात्रा के दौरान शहर में लालडेंगा सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे।

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के संस्थापक लालडेंगा 1987 में मिजोरम को राज्य का दर्जा प्राप्त मिलने के बाद पहले मुख्यमंत्री बने थे।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाह उसी दिन दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रस्तावित लालडेंगा सांस्कृतिक केंद्र 1.93 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में