चेन्नई, 12 मई (भाषा) एएमएमके संस्थापक टीटीवी दिनाकरन ने मंगलवार को अपनी पार्टी के इकलौते विधायक को सत्तारूढ़ टीवीके का ‘एकपक्षीय’ समर्थन करने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
एएमएमके विधायक एस कामराज ने विधानसभा में मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय नीत सरकार को समर्थन जताया, जिसके कुछ घंटों के अंदर दिनाकरन ने यह कार्रवाई की।
दिनाकरन ने एक बयान में कहा कि इस तरह का कृत्य एकपक्षीय और पार्टी अनुशासन के खिलाफ है।
उन्होंने कहा, ‘‘कामराज का यह कदम एएमएमके के कार्यकर्ताओं और गठबंधन में शामिल दलों के उन सभी लोगों के साथ घोर विश्वासघात है जिन्होंने चुनाव में उनकी जीत के लिए काम किया, साथ ही उन लोगों के साथ भी जिन्होंने उन पर भरोसा जताया और उन्हें वोट दिया।’’
दिनाकरन ने कहा कि कामराज ने अपने कृत्य से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल पार्टी की साख को नुकसान पहुंचाया है और इसके अनुशासन को तोड़ा है।
उन्होंने कहा कि इसलिए कामराज को आज से पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से हटाया जा रहा है।
कुछ दिन पहले ही दिनाकरन ने टीवीके पर विधायकों की ‘खरीद फरोख्त’ की कोशिश के आरोप लगाए थे जिन्हें सत्तारूढ़ पार्टी ने खारिज कर दिया था।
भाषा वैभव पवनेश
पवनेश