Bhilai Cylinder Blast News: घर में रखे सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, मौके पर 4 लोगों की हुई मौत, छत्तीसगढ़ के इस इलाके में हुआ हादसा

Ads

Bhilai Cylinder Blast News: भिलाई के कुम्हारी के वार्ड नंबर चार में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

  • Reported By: Komal Dhanesar

    ,
  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 04:51 PM IST

Bhilai Cylinder Blast Case Update/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • भिलाई के कुम्हारी के वार्ड नंबर चार में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है।
  • वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
  • इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Bhilai Cylinder Blast News: भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानें कैसे हुआ हादसा?

Bhilai Cylinder Blast News: मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भिलाई के कुम्हारी के वार्ड नंबर चार में हुआ हैं। यहां एक घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना के समय घर के अंदर घर के 4 सदस्य मौजूद थे और चारों की ब्लास्ट के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में 2 महिला, 1 पुरुष, और एक बच्चा शामिल है। (Bhilai Cylinder Blast News) सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-

ताजा खबर