दिल्ली के रोहिणी में एक खाली इमारत ढही, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के रोहिणी में एक खाली इमारत ढही, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के रोहिणी में एक खाली इमारत ढही, कोई हताहत नहीं
Modified Date: March 23, 2023 / 09:30 am IST
Published Date: March 23, 2023 9:30 am IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार देर रात एक पुरानी एवं खाली पड़ी चार मंजिला इमारत ढह गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें देर रात पौने दो बजे इमारत के ढहने की सूचना मिली और दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। तलाश अभियान जारी है।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में