जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Ads

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - October 5, 2022 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

श्रीनगर, पांच अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में 12 घंटे से भी कम समय में हुई यह दूसरी मुठभेड़ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले के मूलु इलाके में तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में बलों ने भी उचित जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

जिले के दराच इलाके में भी मंगलवार रात मुठभेड़ हुई थी।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी