Female Smuggler Arrested in Ratlam: ये खतरनाक चीज लेकर ट्रेन में सफर कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Ads

Female Smuggler Arrested in Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम में 1.6 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई मूल की महिला पकड़ाई है।

  • Reported By: Vinod Wadhwa

    ,
  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 10:29 PM IST

Female Smuggler Arrested in Ratlam/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रतलाम में 1.6 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई मूल की महिला पकड़ाई है।
  • महिला ट्रेन के A-1 कोच में सवार होकर मुंबई की ओर जा रही थी।
  • पुलिस की टीम महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Female Smuggler Arrested in Ratlam: रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर नारकोटिक्स और रेलवे आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रतलाम में 1.6 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई मूल की महिला पकड़ाई है। पुलिस ने ट्रेन नंबर 19020 देहरादून एक्सप्रेस से नाइजीरियाई मूल की एक महिला को करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ पकड़ा है। महिला ट्रेन के A-1 कोच में सवार होकर मुंबई की ओर जा रही थी।

DRI की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

Female Smuggler Arrested in Ratlam: राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI की सूचना पर पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर चार पर कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस ड्रग्स की बरामदगी और महिला से जुड़े नेटवर्क को लेकर जांच में जुटी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर नारकोटिक्स के अधिकारी सीधे रेलवे प्लेटफार्म पहुंचे। जहां उन्होंने आरपीएफ थाने पहुंचकर महिला सब इंस्पेक्टर की मांग की। वहीं महिला सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल की मदद से इस नाइजीरियाई मूल की महिला को ट्रेन से उतर गया और इस महिला को लेकर सीधे नारकोटिक्स अधिकारी रवाना हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:-