केंद्रीय मंत्री ने मोदी को बताया टाइगर, विपक्ष को कहा- बंदर, कौवा और गधा
केंद्रीय मंत्री ने मोदी को बताया टाइगर, विपक्ष को कहा- बंदर, कौवा और गधा
बेंगलुरु। अपने बयानों से अक्सर विवाद का केंद्र बनने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने फिर एक विवादित बयान दे दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइगर बताते हुए विपक्ष की तुलना बंदर, कौवा, भालू और गधे से कर दी। विपक्षी दलों ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की है।
कार्यक्रम में हेगड़े ने कहा कि अब हम बैठने के लिए प्लास्टिक की कुर्सियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये हालत कांग्रेस के कारण है। अगर भाजपा कई दशक तक सत्ता में रही होती तो अब तक लोगों को चांदी की कुर्सियों पर बैठने मिलता।
यह भी पढ़ें : अदालत से लालू और जगन्नाथ मिश्र को राहत, बढ़ी जमानत अवधि
उन्होंने आगे कहा कि साल 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे विपक्षी एक साथ आ गए हैं। कौवे, बंदर, भालू, लोमड़ी और अन्य सब एक साथ आ गए हैं। हेगड़े ने कहा कि ‘एक तरह टाइगर है तो दूसरी तरफ बंदर और गधे हैं। साल 2019 में ये फैसला आपको करना है कि टाइगर की जीत हो या बंदर और गधे की।
हेगड़े के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस और जेडीएस ने हेगड़े को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। बता दें कि हेगड़े पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


