Dharmesh Sangani ED Raid News : ED की रेड पड़ते ही 13वीं मंजिल से नीचे फेंका मोबाइल! इस मशहूर फिल्म निर्माता पर लगे कई गंभीर आरोप, जांच में अब तक मिले ये बड़े सुराग
फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी पर ED ने FEMA के तहत बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान उन पर सबूत मिटाने के लिए 13वीं मंजिल से मोबाइल फेंकने की कोशिश करने का आरोप है। जांच में विदेशी बैंक खाते, अघोषित कंपनी और विदेशी संपत्तियों से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।
Dharmesh Sangani ED Raid News
- FEMA के तहत ED की बड़ी कार्रवाई।
- विदेशी संपत्तियों और अघोषित कंपनी की जांच तेज।
- मोबाइल फोन फेंकने की कथित कोशिश ने जांच को नया मोड़ दिया।
नई दिल्ली :Dharmesh Sangani ED Raid News : अभिनेता शेखर सुमन के साथी और फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फेमा के तहत जांच शुरू कर दी है। धर्मेश संगानी ‘कलानी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के डायरेक्टर भी हैं। ईडी (ED) की टीमों ने गुरुवार को धर्मेश संगानी और उनकी कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की है।
धर्मेश संगानी पर हेराफेरी करने के आरोप
धर्मेश संगानी पर विदेशों में छिपी हुई संपत्ति रखने, विदेशी बैंक खातों और व्यापार के पैसों में हेराफेरी करने के आरोप हैं। वह ‘शेखर सुमन अकादमी’ के सह-संस्थापक भी हैं। ईडी के मुताबिक, जांच के दौरान संगानी की कनाडा की एक अघोषित कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी मिली है। इसके अलावा उनके संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कनाडा और अमेरिका में विदेशी बैंक खाते भी पाए गए हैं।
13वीं मंजिल से अपना मोबाइल फोन नीचे फेंकने की कोशिश
Dharmesh Sangani ED Raid FEMA Investigation जांच में यह भी सामने आया कि विदेश भेजे गए सामान की कमाई का पैसा काफी समय बाद भी भारत वापस नहीं लाया गया। छापेमारी के दौरान संगानी ने सबूत मिटाने के लिए इमारत की 13वीं मंजिल से अपना मोबाइल फोन नीचे फेंकने की कोशिश की, जिसे बाद में पुलिस ने ढूंढ निकाला और उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
पहले से चल रहा है में कस्टम ड्यूटी से जुड़ा मामला
संगानी के खिलाफ विदेश में कस्टम ड्यूटी से जुड़ा एक पुराना मामला भी चल रहा है, जिसमें साल 2016 में ब्रिटेन के सीमा बल ने उनके 7.4 किलो सोने के गहने जब्त किए थे, क्योंकि उन्होंने सोने की सही मात्रा नहीं बताई थी। इस ताजा छापेमारी के बाद विदेशों में जमा काले धन और अवैध खातों को लेकर जांच एजेंसियां अब आगे की कड़ी कार्रवाई कर रही हैं।
ये भी पढ़ें :
- CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha: तेंदूपत्ता संग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने मजदूरी 4,000 से बढ़ाकर 5,500 की, जानिए अब खाते में कितना पैसा आएगा
- Haryana Viral Video: क्रूरता की सारी हदें पार, पिता ने अपनी ही 4 साल की बेटी के साथ की हैवानियत, CCTV देख दहल उठेगा दिल
- Ayodhya Ram Mandir Chori Case: चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों ने बताया कहां और कैसे इनवेस्ट करते थे पैसा, पुलिस के सामने खोले कई बड़े राज

Facebook


