अमरावती/हैदराबाद, 14 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदराराजन ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल नजीर के अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
राजभवन में डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, राज्यपाल ने कहा कि आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता हैं, और एक ऐसा संविधान जो सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, कानून के समक्ष समानता और कानून की समान सुरक्षा की गारंटी देता है।’’
मुख्यमंत्री रेड्डी ने अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदराराजन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और अन्य नेताओं ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
एक संदेश में, राज्यपाल ने कहा कि आंबेडकर भारत के महान सपूतों में से एक हैं जिन्होंने देश के संविधान को आकार दिया।
मुख्यमंत्री राव ने संविधान निर्माता आंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
भाषा
देवेंद्र नरेश
नरेश