आंध्र: मुद्दादा रविचंद्र ने टीटीडी के अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला

आंध्र: मुद्दादा रविचंद्र ने टीटीडी के अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला

आंध्र: मुद्दादा रविचंद्र ने टीटीडी के अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला
Modified Date: March 6, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: March 6, 2026 4:37 pm IST

तिरुपति, छह मार्च (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मुद्दादा रविचंद्र ने शुक्रवार को यहां श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

मंदिर निकाय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रविचंद्र ने सुबह लगभग साढ़े सात बजे श्रीवारी मंदिर परिसर में कार्यभार संभाला और बाद में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।

उन्हें अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी सी. वेंकैया चौधरी ने शपथ दिलाई।

रविचंद्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पत्नी के साथ रंगनायकुला मंडपम में श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की और मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

रविचंद्र ने बाद में मंदिर के सामने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पिछले एक महीना तिरुमला प्रशासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में बिताया है।

उन्होंने बताया कि भक्तों से कई सुझाव व सिफारिशें प्राप्त हुई हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से उनकी समीक्षा करेंगे।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि वह श्री वेंकटेश्वर स्वामी के भक्तों की पूरी निष्ठा से सेवा करेंगे और तिरुमला आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण अनुभव सुनिश्चित करेंगे।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में