आंध्र प्रदेश: चेन्नई के एक श्रद्धालु ने टीटीडी को इलेक्ट्रिक बस दान की
आंध्र प्रदेश: चेन्नई के एक श्रद्धालु ने टीटीडी को इलेक्ट्रिक बस दान की
तिरुपति, 16 मई (भाषा) चेन्नई के एक श्रद्धालु ने शनिवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को एक इलेक्ट्रिक बस दान की।
मंदिर प्रशासन ने इस बास का उपयोग तीर्थयात्रियों के मुफ्त परिवहन के लिए करने का वादा किया।
वर्धमान जैन ने बस की चाबियां टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी. वेंकैया चौधरी को सौंपी।
मंदिर प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, “जैन ने शनिवार सुबह टीटीडी को एक इलेक्ट्रिक बस दान की।”
दानकर्ता ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के सामने बस के लिए विशेष प्रार्थना की। टीटीडी श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है। श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को विश्व का सबसे धनी हिंदू मंदिर माना जाता है।
भाषा जितेंद्र अमित
अमित

Facebook


