आंध्र प्रदेश: तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे

आंध्र प्रदेश: तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे

आंध्र प्रदेश: तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे
Modified Date: May 31, 2026 / 10:07 am IST
Published Date: May 31, 2026 10:07 am IST

मंत्रालयम (आंध्र प्रदेश), 31 मई (भाषा) कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में गिरी एक नाबालिग लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी, तभी वह फिसल गई और तेज धारा में बह गई।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘लड़की को बचाने की कोशिश में नदी में कूदे पांच लोग डूब गए, हालांकि लड़की को बचा लिया गया।’’

पुलिस ने बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले सभी व्यक्ति आसपास के गांवों के रहने वाले थे।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम की सहायता से मृतकों के शवों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

भाषा सुरभि अमित

अमित


लेखक के बारे में