आंध्र प्रदेश शराब परिवहन घोटाला मामला : पूर्व मंत्री के परिसर सहित अन्य पर ईडी की छापेमारी

आंध्र प्रदेश शराब परिवहन घोटाला मामला : पूर्व मंत्री के परिसर सहित अन्य पर ईडी की छापेमारी

आंध्र प्रदेश शराब परिवहन घोटाला मामला : पूर्व मंत्री के परिसर सहित अन्य पर ईडी की छापेमारी
Modified Date: June 11, 2026 / 01:49 pm IST
Published Date: June 11, 2026 1:49 pm IST

हैदराबाद, 11 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश में कथित 195 करोड़ रुपये के शराब परिवहन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में कई परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन परिसरों में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की तत्कालीन राज्य सरकार में मंत्री रहे करुमुरी नागेश्वर राव के परिसर भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मामले से कथित रूप से जुड़े व्यक्तियों के कुल पांच परिसरों पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि इनमें पूर्व नागरिक आपूर्ति मंत्री के. नागेश्वर राव और उनके पुत्र के परिसर भी शामिल हैं।

यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई।

जांच आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित है।

ईडी अधिकारियों ने दावा किया कि आरोपियों ने सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आठ लाख रुपये नकद, दो रोलेक्स घड़ियां, कुछ वाहन, ‘संबंधित’ दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये बरामदगी किन परिसरों से की गई।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में