Letters and Parcels New Rates: एक अगस्त से बदल जायेंगे ‘डाक सेवा’ के ये नियम.. लेटर और पार्सल की नई कैटेगरी लागू, इन ग्राहकों के लिए नए रेट भी तय

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि लिखित, मुद्रित सामग्री, सरकारी दस्तावेज और कुछ उपहार सामग्री पत्र श्रेणी में आएंगे, जबकि अन्य वस्तुएं पार्सल मानी जाएंगी। साथ ही 24 और 48 घंटे की नई स्पीड पोस्ट सेवाओं की दरें भी अधिसूचित की गई हैं।

Letters and Parcels New Rates: एक अगस्त से बदल जायेंगे ‘डाक सेवा’ के ये नियम.. लेटर और पार्सल की नई कैटेगरी लागू, इन ग्राहकों के लिए नए रेट भी तय

India Post Letters and Parcels New Rates || Image- India Post File

Modified Date: July 27, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: July 27, 2026 9:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पत्र और पार्सल की नई श्रेणियां हुईं स्पष्ट घोषित।
  • 24 और 48 घंटे स्पीड पोस्ट सेवा लागू होगी।
  • नई डाक दरें एक अगस्त से प्रभावी होंगी।

नई दिल्ली: डाक विभाग ने पत्र और पार्सल की श्रेणियों को लेकर नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। (India Post Letters and Parcels New Rates) विभाग ने स्पष्ट किया है कि लिखित और मुद्रित सामग्री, कुछ सरकारी दस्तावेज और बिना पुनर्विक्रय मूल्य वाले उपहार पैकेट ‘पत्र’ की श्रेणी में आएंगे, जबकि अन्य सभी वस्तुओं को ‘पार्सल’ माना जाएगा। नई व्यवस्था 1 अगस्त से लागू होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

किन चीजों को माना जाएगा पत्र?

डाक विभाग के अनुसार, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े दस्तावेज जैसे पासबुक, चेकबुक, बैंक स्टेटमेंट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और स्वागत किट पत्र की श्रेणी में होंगे। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सरकारी दस्तावेज भी पत्र माने जाएंगे। राखी के लिफाफे, शुभकामना कार्ड और 500 ग्राम तक के गैर-व्यावसायिक उपहार पैकेट भी पत्र की श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

बाकी सभी सामान होंगे पार्सल

डाक विभाग ने साफ किया है कि इन वस्तुओं के अलावा भेजी जाने वाली सभी अन्य चीजें पार्सल की श्रेणी में आएंगी। विभाग ने 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट नाम से नई सेवाएं शुरू की हैं। (India Post Letters and Parcels New Rates) इन सेवाओं के तहत डाक को क्रमशः 24 घंटे और 48 घंटे के भीतर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। खुदरा ग्राहकों के लिए मौजूदा स्पीड पोस्ट दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन थोक ग्राहकों के लिए नई दरें तय की गई हैं।

क्या होंगी नई दरें?

24 स्पीड पोस्ट सेवा में खुदरा ग्राहकों के लिए शुल्क 38 रुपये से 186 रुपये तक होगा। वहीं, 48 स्पीड पोस्ट सेवा के लिए 61 रुपये से 121 रुपये तक शुल्क देना होगा। शुल्क डाक के वजन और गंतव्य के आधार पर तय होगा। 50 ग्राम तक के पत्र के लिए स्थानीय डिलीवरी का शुल्क 38 रुपये और देश के किसी भी हिस्से में भेजने के लिए 94 रुपये (जीएसटी अलग) रखा गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

फिलहाल इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा

डाक विभाग की 24 और 48 घंटे वाली नई स्पीड पोस्ट सेवा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में ही उपलब्ध होगी। (India Post Letters and Parcels New Rates) बाद में इसे अन्य शहरों तक भी बढ़ाया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)

पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर

‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश

महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती

ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown