Anganwadi Workers Allowance: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, जानकर हो जाएंगे खुश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, Anganwadi Worker Allowance Hike By Government

Anganwadi Workers Allowance: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, जानकर हो जाएंगे खुश
Modified Date: February 5, 2026 / 09:04 pm IST
Published Date: February 5, 2026 9:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स सहित फ्रंटलाइन कर्मियों के भत्ते में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी
  • आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मृत्यु पर 5 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान
  • बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना की शुरुआत

कोलकाताः Anganwadi Workers Allowance: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। एक और जहां सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है तो दूसरी ओर आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स, नागरिक स्वयंसेवक, ग्रीन पुलिस और ग्राम पुलिस को मासिक भत्ते में बढ़ोतरी दी गई। आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लिए मृत्यु मुआवजा भी घोषित किया गया।

Anganwadi Workers Allowance: वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने बजट भाषण के दौरान बताया कि सरकार की प्राथमिकता महिलाएं, युवा, फ्रंटलाइन वर्कर्स और सामाजिक सुरक्षा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायकों के भत्तों में 1,000 रुपये की वृद्धि की गई है। साथ ही उनकी मृत्यु होने पर उनके परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है। इसके लिए कुल 280 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रति माह 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। अंतरिम बजट में नागरिक स्वयंसेवकों और ‘ग्रीन पुलिस’ कर्मियों के लिए 1,000 रुपये की मासिक वेतन वृद्धि की घोषणा की गई जिसके लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि फरवरी से 500 रुपए बढ़ायी जायेगी। सरकार ने इस योजना के लिए 15,000 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ नाम से नयी योजना शुरू करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 1,500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा। यह सहायता राशि युवाओं को नौकरी मिलने तक या अधिकतम 5 वर्ष की अवधि तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।