बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में सीबीआई मुख्यालय में अनिल अंबानी से पूछताछ

बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में सीबीआई मुख्यालय में अनिल अंबानी से पूछताछ

बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में सीबीआई मुख्यालय में अनिल अंबानी से पूछताछ
Modified Date: March 19, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: March 19, 2026 11:46 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शिकायत पर रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में उद्योगपति अनिल अंबानी से बृहस्पतिवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अंबानी आज सुबह इस मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के मुख्यालय पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने बैंक द्वारा कंपनी को दिए गए ऋण के दुरुपयोग और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘ अनिल अंबानी 19 और 20 मार्च 2026 को दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होंगे, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के संबंध में की गई शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी।’’

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में