अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, 14 जुलाई (भाषा) दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 5,335 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था मंगलवार तड़के यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
अब तक 2.77 लाख से अधिक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं।
आज रवाना हुए 13वें जत्थे में 3,911 पुरुष, 1,288 महिलाएं और 21 बच्चे शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, 84 वाहनों में सवार 1,736 श्रद्धालु छोटे बालटाल मार्ग से रवाना हुए, जबकि 148 वाहनों में सवार 3,599 श्रद्धालुओं ने पारंपरिक पहलगाम मार्ग चुना।
उन्होंने बताया कि बालटाल मार्ग का काफिला सुबह 2.42 बजे रवाना हुआ, जबकि पहलगाम मार्ग का काफिला सुबह 3.10 बजे निकला।
तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक जम्मू आधार शिविर से कुल 93,036 श्रद्धालु जम्मू स्थित बेस कैंप ‘आधार शिविर’ से पवित्र गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा काफिलों की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर, विशेषकर चंदरकोट, रामबन और बनिहाल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
भाषा मनीषा शोभना
शोभना

Facebook


