कश्मीर में अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ
कश्मीर में अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ
जम्मू, सात अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को 926 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था यहां जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह काफिला तड़के दो बजकर 59 मिनट पर भगवती नगर यात्री निवास से 42 गाड़ियों में रवाना हुआ जिनमें 21 बसें शामिल थीं।
अधिकारियों ने बताया कि आज के जत्थे के रवाना होने के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 1,44,439 हो गई है।
पवित्र गुफा मंदिर की 57 दिनों तक चलने वाली यह वार्षिक यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी।
भाषा सुरभि रंजन
रंजन

Facebook


