लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद, अब तक तीन लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद, अब तक तीन लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद, अब तक तीन लोगों की मौत
Modified Date: May 22, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: May 22, 2026 8:10 pm IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 22 मई (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर जोन की गश्ती टीम ने शुक्रवार सुबह उत्तरी निघासन रेंज से एक और तेंदुए को जिंदा पकड़ा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बफर जोन के उप मंडल वनाधिकारी (एसडीओ) निघासन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘पिछले कई दिनों से सिंगाही क्षेत्र के सिंधौना, नयापुरवा और साहिजाना गांवों में तेंदुओं की आवाजाही की सूचना मिल रही थी। 25 मार्च से अब तक इस क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद यहां कैमरे और पिंजरे लगाकर गश्त तेज कर दी गई है।’’

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह लत्थौहा गांव में एक फार्म हाउस के पास पिंजरे में चारा डालकर एक तेंदुए को पकड़ा गया जो जांच में नर निकला।

एसडीओ ने कहा कि यह तय नहीं हो पाया है कि पकड़ा गया तेंदुआ ही हमलों के लिए जिम्मेदार है या नहीं। उन्होंने कहा कि इलाके में तेंदुओं की आवाजाही को देखते हुए गश्त और पिंजरे लगाने का काम जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को दुधवा के पशु चिकित्सक से पूरी जांच के बाद ही छोड़ने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में