Jharkhand Holiday News: कल बंद रहेंगे सभी प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, मंत्री के निधन बाद यहां की सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक, सभी कार्यक्रम रद्द

कल बंद रहेंगे सभी प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, All Govt Offices will Closed Tomorrow due to Minister Sudibya Kumar Death

Jharkhand Holiday News: कल बंद रहेंगे सभी प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, मंत्री के निधन बाद यहां की सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक, सभी कार्यक्रम रद्द
Modified Date: September 6, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: September 6, 2026 8:15 pm IST

रांचीः All Govt Offices will Closed Tomorrow झारखंड सरकार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदिव्य कुमार के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। कुमार का रविवार तड़के निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि के दौरान राज्य सरकार के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सात सितंबर को झारखंड सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

All Govt Offices will Closed Tomorrow अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार ने मंत्री सुदिव्य कुमार के आज सुबह निधन के बाद छह और सात सितंबर को दो दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।’’ बयान में कहा गया कि झारखंड में जिन सरकारी भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार तड़के हृदयाघात से निधन हो गया। उन्होंने बताया कि 56 वर्षीय कुमार को देर रात करीब ढाई बजे उनके गृह नगर गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सुबह करीब चार बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगी रहे कुमार ने झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के सामने आए कई राजनीतिक संकटों से निपटने में अहम भूमिका निभाई थी। इनमें पिछले महीने रांची में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन का मामला भी शामिल था।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।