दुधवा बाघ अभयारण्य के बफर में जोन में पकड़ा गया एक और तेंदुआ

दुधवा बाघ अभयारण्य के बफर में जोन में पकड़ा गया एक और तेंदुआ

दुधवा बाघ अभयारण्य के बफर में जोन में पकड़ा गया एक और तेंदुआ
Modified Date: August 10, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: August 10, 2026 11:46 am IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा बाघ अभयारण्य के बेलरायां वन क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों ने एक तेंदुए को पकड़ा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के अंदर दुधवा बफर जोन के बेलरायां वन क्षेत्र में पकड़ा गया यह चौथा और पिछले पांच महीनों में यह 12वां तेंदुआ है।

बेलरायां वन क्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे मूर्तिहा गांव के पास एक फार्म हाउस में लगाए गए पिंजड़े में एक तेंदुआ पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को मेडिकल जांच और आगे की कार्यवाही के लिए क्षेत्र मुख्यालय पर लाया गया है।

सिंह ने बताया कि इलाके में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर कई पिंजड़े लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में