नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ सिख विरोधी दंगों के मामले की सुनवाई सोमवार को उनकी बेटी के खराब स्वास्थ्य के कारण स्थगित कर दी गई।
विशेष न्यायाधीश रूबी नीरज कुमार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के तत्कालीन निरीक्षक ऋषिराज शर्मा की दलीलें सुन रही थीं।
न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी (टाइटलर) के वकील के अनुरोध पर उनकी आगे की जिरह स्थगित की जाती है। वकील ने बताया कि आरोपी की बेटी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है और चिकित्सकों ने चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण उन्हें अस्पताल बुलाया है।’’
अदालत ने कहा कि अनुरोध का विरोध नहीं किया गया और इसे स्वीकार किया जाता है।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को तय की है।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश