एम्स-ऋषिकेश में एंटीबॉडी कॉकेटल थेरेपी की शुरुआत

Ads

एम्स-ऋषिकेश में एंटीबॉडी कॉकेटल थेरेपी की शुरुआत

  •  
  • Publish Date - June 22, 2021 / 01:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

ऋषिकेश, 22 जून (भाषा) ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी की शुरुआत कर दी गई है।

एम्स-ऋषिकेश के निदेशक रवि कांत ने कहा, ”हमने एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी शुरू कर दी है और अब तक विभिन्न राज्यों के छह रोगियों की थेरेपी की जा चुकी है।”

एंटीबॉडी कॉकटेल दो दवाओं का एक मिश्रण है। बाजार में इसकी शीशी की कीमत लगभग 60 हजार रुपये है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप