देश में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को मिली मंजूरी, DCGI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की आधिकारिक घोषणा

देश में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को मिली मंजूरी, DCGI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की आधिकारिक घोषणा

देश में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को मिली मंजूरी, DCGI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की आधिकारिक घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 3, 2021 5:55 am IST

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर रविवार को DCGI ने बड़ा ऐलान करते हुए दो वैक्सीन के इमरेजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। सुबह 11 बजे ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आक्सफोर्ड की कोविशील्ड और देशी कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल पर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना वैक्सीन के लिए आज मिल सकती है DGCI की मंजूरी, सुबह 11 बजे होगी प्रेस क…

इसके पहले कोरोना वैक्सीन को लेकर बनी एक्सपर्ट कमेटी ने पिछले 48 घंटों में दो वैक्सीन को देश में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी, कमेटी ने साल के पहले दिन कोविशील्ड और दूसरे दिन कोवैक्सीन को अनुमति दी। साल के चौथे दिन इन्हे ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भी मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ेंः नपुंसक बना देगी कोरोना वैक्सीन, अखिलेश यादव के बाद सामने आया एक और …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com