सड़क किनारे इस हालत में मिले निलंबित अधिकारी, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

सड़क किनारे इस हालत में मिले निलंबित अधिकारी, देखकर पुलिस भी रह गई दंग ! APPSC officer committed suicide

सड़क किनारे इस हालत में मिले निलंबित अधिकारी, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Son died due to mother

Modified Date: February 25, 2023 / 06:07 am IST
Published Date: February 24, 2023 10:56 pm IST

ईटानगर: APPSC officer committed suicide पेपर लीक मामले में निलंबित अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के एक वरिष्ठ अधिकारी का शव शुक्रवार को ईटानगर में सड़क किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एपीपीएससी के अवर सचिव तुमी गंगकाक (45) का शव पोमा इलाके में पेड़ से लटका हुआ मिला।

Read More: Sidhi Bus Accident : सीधी में हुआ बड़ा हादसा! घटनास्थल पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह, अधिकारियों से कर रहे चर्चा 

APPSC officer committed suicide सूत्रों ने बताया कि एपीपीएससी पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने 22 फरवरी को उन्हें सम्मन किया था। पुलिस अधीक्षक (कैपिटल) जिम्मी चिराम ने बताया कि गंगकाक बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अपने घर से निकले और साढ़े पांच बजे के बाद उनका फोन नहीं लग रहा था। उन्होंने कहा, यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मिलेगी।

Read More: Sidhi Bus Accident Update : घायलों की संख्या बढ़कर हुई 40 से ज्यादा, गृह मंत्री शाह ने जताया दुःख 

उन्होंने कहा, ‘‘अप्राकृतिक मृत्यु के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी वाले फोन या संदेश तो नहीं मिले थे।’’ सूचना के अनुसार, गंगकाक ने बृहस्पतिवार को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में लिखा था, ‘‘मेरे प्रिय सम्मानित सदस्यों, मैं कभी एपीपीएससी पेपर लीक में संलिप्त नहीं था। मैं निर्दोष हूं लेकिन मुझे निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं सहायक परीक्षा नियंत्रक था।’’

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।