जम्मू कश्मीर के रामबन में सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत

Ads

जम्मू कश्मीर के रामबन में सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 11:20 AM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 11:20 AM IST

रामबन/जम्मू, पांच फरवरी (भाषा) रामबन जिले में बुधवार को एक कार के पहाड़ी मार्ग से फिसलकर करीब 200 फुट नीचे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गिरने से एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर जिले के मद्दा गांव निवासी सोहन सिंह (35) स्वामी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ।

चंदरकोट थाना प्रभारी जतिंदर सिंह रकवाल ने बताया कि सैन्यकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार से शव को बाहर निकाल कर रामबन जिला अस्पताल भेजा गया।

भाषा खारी अमित

अमित