Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, इन अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद लगी मुहर, जानें आप भी

Ads

Sai Cabinet Ke Faisle: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 03:08 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 03:09 PM IST

Sai Cabinet Ke Faisle/Image News: IBC24.in

Sai Cabinet Ke Faisle: रायपुर: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद सीएम ने वर्चुअल माध्यम से 515 नई पैक्स (PACS) सोसायटी का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट में खासतौर पर बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जहां “बस्तर रोड मैप 2.0” के तहत रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने, केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों के लिए खाद-बीज तथा घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर भी मंथन किया गया। यह खबर अभी अपडेट की जा रही है

 

बस्तर विकास के लिए बड़े पैकेज पर हो सकता है फैसला

इससे पहले खबर आई कि, Sai Cabinet Meeting आज को होने वाले इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सरकार बस्तर विकास के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

इतना ही नहीं औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने पर भी फैसला हो सकती है और बस्तर रोडमैप 2.0 के तहत रोजगार पर फोकस हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और प्रशासनिक निर्णयों पर विचार किया जा सकता है। यह बैठक राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों का आधार बन सकती है।