इम्फाल हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ तस्करी का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

इम्फाल हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ तस्करी का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 03:34 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 03:34 PM IST

इम्फाल, अप्रैल 15 (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इम्फाल हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग सात किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को खास जानकारी के आधार पर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे पकड़ा गया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि उसके सामान की जांच के दौरान करीब 6.74 किलोग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर मिली जिसे छह डिब्बों में छिपाया गया था। ‘‘इसे जब्त कर लिया गया है।’’

पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जाँच जारी है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया में सुरक्षा बलों को इस तस्करी को रोकने का पूरा श्रेय दिया है तथा साथ ही इम्फाल हवाई अड्डे से लगातार हो रहे मादक पदार्थ तस्करी के प्रयासों तथा हवाईअड्डे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है।

उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जाँच की मांग की है।

उन्होंने मादक पदार्थ की एक पूर्व तस्करी के प्रयास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 27 फ़रवरी 2026 को भी सुरक्षा बलों ने मध्यप्रदेश के दो निवासियों को विमान में चढ़ने से पहले 4.80 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था।

भाषा मनीषा

मनीषा