सेना के एनकाउंटर में हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर

सेना के एनकाउंटर में हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर

सेना के एनकाउंटर में हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 1, 2020 11:38 am IST

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में सेना ने हिजबुल के टॉप कमांडर को मार गिराया है, जबकि एक संदिग्ध गिरफ्तार हुआ है। मारा गया आतंकी हिजबुल का टॉप कमांडर बताया जा रहा है, ऐसे में ये ऑपरेशन सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। वहीं आसपास के इलाकों में अभी भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

पढ़ें- रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती.. जल्द करें आ…

जानकारी के मुताबिक बीती रात श्रीनगर स्थित घर में एक आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही एक आतंकी को ढेर कर दिया।

पढ़ें- कट्टरपंथियों को फ्रांस के राष्ट्रपति की दो टूक.. कार्टून से लोगों क…

बडगाम जिले के मोचुआ इलाके में आतंकियों और सेना के बीच पिछले हफ्ते मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो आतंकियों को ढेर किया गया था। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। इसमें से एक पाकिस्तान से घुसपैठ करके आया था, जबकि दूसरा पुलवामा जिले का था। 


लेखक के बारे में