NSUI BHOPAL NEWS : राजधानी में NEET घोटाले के खिलाफ हनुमान जी की शरण में छात्र, मंदिर में आहुति देकर बोले-“अब सरकारी सिस्टम पर भरोसा नहीं!”

RE-NEET परीक्षा के बीच भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं ने NEET में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में हनुमान मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भविष्य और न्याय की मांग को लेकर भगवान से प्रार्थना की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

NSUI BHOPAL NEWS : राजधानी में NEET घोटाले के खिलाफ हनुमान जी की शरण में छात्र, मंदिर में आहुति देकर बोले-“अब सरकारी सिस्टम पर भरोसा नहीं!”

NSUI BHOPAL NEWS / Image Source : AI

Modified Date: June 21, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: June 21, 2026 12:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल के हनुमान मंदिर में NSUI कार्यकर्ताओं ने किया विशेष हवन-पूजन
  • NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में दी आहुति
  • छात्रों के भविष्य के लिए भगवान से लगाई न्याय की गुहार

भोपाल : NEET Scam NSUI Protest Bhopal आज पूरे देशभर में एक तरफ जहाँ RE-NEET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में NSUI के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा कदम उठाते हुए हनुमान मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब उन्हें सरकारी सिस्टम पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए वे भगवान की शरण में आए हैं।

अनियमितताओं के विरोध में आहुति

यह पूरा मामला भोपाल के 10 नंबर मार्केट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का है। यहाँ एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और नीट परीक्षा में हुए घोटालों और पेपर लीक जैसी अनियमितताओं के विरोध में आहुति दी। Havan In Hanuman Temple Bhopal मंदिर परिसर में बैठकर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने देश के लाखों पीड़ित बच्चों के न्याय और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की।

केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

इस दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि इस महाघोटाले ने देश के लाखों होनहार बच्चों के भविष्य को अधर में लटका दिया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.