सेना ने जम्मू के बनिहाल में आए बर्फीले तूफान में फंसे 80 से अधिक छात्रों और कर्मियों को बचाया

सेना ने जम्मू के बनिहाल में आए बर्फीले तूफान में फंसे 80 से अधिक छात्रों और कर्मियों को बचाया

सेना ने जम्मू के बनिहाल में आए बर्फीले तूफान में फंसे 80 से अधिक छात्रों और कर्मियों को बचाया
Modified Date: February 22, 2024 / 05:39 pm IST
Published Date: February 22, 2024 5:39 pm IST

बनिहाल/जम्मू, 22 फरवरी (भाषा) जम्मू में बर्फीले तूफान और भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे 80 से अधिक छात्रों और शिक्षकों को सेना की टुकड़ी ने बचा लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हो गईं, जिसकी वजह से कई यात्री खतरनाक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर फंस गए, जिनमें एक विधि महाविद्यालय के 74 छात्र और उनके साथ गये सात कर्मी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने तेजी से कार्रवाई की और राजस्थान विधि महाविद्यालय के घबराए हुए कर्मचारियों और छात्रों को अवरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 से बचाया।

राजस्थान के उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कल्पेश निकवत ने बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना की सराहना की।

एक छात्र ने बताया, ‘‘बनिहाल से निकलने के बाद हमारे वाहन के ठीक 500 मीटर सामने भूस्खलन हुआ, जिससे हम डर गए।’’

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में