कोच्चि में आयोजित जी-टेक मैराथन में करीब 10,000 धावकों ने हिस्सा लिया
कोच्चि में आयोजित जी-टेक मैराथन में करीब 10,000 धावकों ने हिस्सा लिया
कोच्चि, 15 फरवरी (भाषा) केरल के कोच्चि स्थित इन्फोपार्क में रविवार को आयोजित ‘जी-टेक मैराथन’ के चौथे संस्करण में आईटी पेशेवरों, सरकारी कर्मचारियों और रक्षा कर्मियों सहित करीब 10,000 धावकों ने हिस्सा लिया।
ग्रुप ऑफ टेक्नोलॉजी कंपनीज (जी-टेक) केरल में आईटी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला निकाय है।
आयोजकों ने एक बयान में कहा कि यह राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला सबसे बड़ा दौड़ मैराथन है।
पुरुषों की हाफ मैराथन (21.1 किलोमीटर) में जयपुर के सोनू यादव ने खिताब जीता, जबकि महिलाओं की हाफ मैराथन में बिहार के नवादा की चंद्रावंती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बयान में कहा गया है कि वायुसेना अधिकारी यादव ने एक घंटे, 18 मिनट और 44 सेकंड में दौड़ पूरी की।
भाषा
शुभम धीरज
धीरज

Facebook


