Biranpur Violence Case Update: बिरनपुर हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 17 लोगों को किया दोषमुक्त, विधायक के बेटे सहित तीन की हुई थी हत्या

Biranpur Violence Case Update: बेमेतरा के बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।

Biranpur Violence Case Update: बिरनपुर हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 17 लोगों को किया दोषमुक्त, विधायक के बेटे सहित तीन की हुई थी हत्या

Biranpur Violence Case Update/Image Credit: IBC24.in File Photo

Modified Date: February 17, 2026 / 06:11 pm IST
Published Date: February 17, 2026 5:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिरनपुर हत्याकांड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
  • बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।
  • जिला कोर्ट के न्यायधीश ने इस मामले में फैसला सुनाया है।

Biranpur Violence Case Update: बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। वर्तमान MLA ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या के 2 दिन बाद हिंसा भड़की थी और इस हिंसा में मुस्लिम समुदाय के पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। (Biranpur Violence Case Update) मरने वालों की पहचान पिता रहीम और पुत्र ईदुल मोहम्मद में रूप में हुई थी। जिला कोर्ट मे न्यायधीश ने फैसला सुनाते हुए इस मामले में जेल में बंद 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है।

8 अप्रैल 2023 को हुई थी घटना

Biranpur Violence Case Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा के बिरनपुर में हिंसक घटना को अंजाम दिया गया था। इस हिंसा में भुवनेश्वर साहू समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। तीन लोगों की मौत के बाद बिरनपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए थे और जमकर हंगामा भी हुआ था। वहीं इस इंसा के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने बिरनपुर हिंसा मामले की (Biranpur Violence Case Update)  सीबीआई जांच का ऐलान किया था। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसे लेकर विधानसभा सत्र के दौरान घोषणा की थी। सदन में बिरनपुर हिंसा के पीड़ित और विधायक ईश्वर साहू ने ही यह मुद्दा उठाया था।

बता दें कि, साजा ब्लाक में आने वाले बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। (Biranpur Violence Case Update)  मामला ​इतना बढ़ गया था कि, हिंसा में बदल गई और एक समुदाय के लोगों ने 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसके तीन दिन बाद 11 अप्रैल को पिता और पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी।

ईश्वर साहू को भाजपा ने दिया था टिकट

Biranpur Violence Case Update: बता दें कि, बिरनपुर हिंसा में अपने बेटे भुवनेश्वर साहू को खोने वाले ईश्वर साहू को भाजपा ने 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में (Biranpur Violence Case Update)  साजा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था। ईश्वर साहू ने वर्तमान कांग्रेस सरकार में मंत्री के पद पर पदस्थ रविंद्र चौबे को हराकर जीत दर्ज की थी।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.