Jashpur School Bible Case : IBC24 की खबर का बड़ा असर, सरकारी स्कूल में बाइबिल बांटने वाला शिक्षक सस्पेंड, राजधानी से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में एक शिक्षक ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांट दीं। रायपुर लोक शिक्षण संचालनालय ने मामले की जांच के बाद दीपक तिग्गा को निलंबित कर दिया।

Jashpur School Bible Case : IBC24 की खबर का बड़ा असर,  सरकारी स्कूल में बाइबिल बांटने वाला शिक्षक सस्पेंड, राजधानी से जारी हुआ आदेश

Jashpur School Bible Case / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 17, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: February 17, 2026 7:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जशपुर के केरसई स्कूल में शिक्षक ने छात्राओं को बाइबिल किताबें बांटी।
  • 14 किताबें बरामद और स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित किया।
  • रायपुर लोक शिक्षण संचालनालय ने दीपक तिग्गा को निलंबित कर दिया।

जशपुर: Jashpur School Bible Case छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले से 11 फरवरी को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक दीपक तिग्गा ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांट दीं। इस मामले में IBC24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्रवाई करते हुए व्याख्याता दीपक तिग्गा को निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला फरसाबहार के केरसई स्कूल का है। यहां पदस्थ शिक्षक दीपक तिग्गा ने छात्र-छात्राओं को फेयरवेल के बाद बाइबिल की किताबें बांटी थीं। इस मामले की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने 14 बाइबिल की किताबें बरामद कीं और प्राचार्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की थी।

रायपुर लोक शिक्षण संचालनालय ने किया निलंबित

इस पूरे मामले में शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच की गई थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद रायपुर लोक शिक्षण संचालनालय ने तत्काल प्रभाव से व्याख्याता दीपक तिग्गा को निलंबित कर दिया।गौरतलब है कि यह पूरा मामला 11 फरवरी को सामने आया था। IBC24 ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

न्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.