ईटानगर, 16 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य को शांति, सद्भाव तथा सतत विकास का प्रतीक बताया।
खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है तथा शांति, सद्भाव और सतत प्रगति का एक शानदार उदाहरण है।
खांडू ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके ‘‘गतिशील नेतृत्व’’ में राज्य ‘‘अपनी परंपराओं और पहचान को गर्व से संरक्षित करते हुए उल्लेखनीय विकास’’ का गवाह बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में सिक्किम की समृद्धि जारी रहे और वह नई ऊंचाइयों को छुए।’’
उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी इस अवसर पर सिक्किम की जनता को शुभकामनाएं दीं।
मीन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं।’’
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल