ईटानगर, एक अगस्त (अगस्त) अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने शनिवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की।
मीन ने बताया कि यह बैठक लोक सेवा भवन में हुई।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘हमारी बातचीत बहुत अच्छी और सार्थक रही और मैं अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच सहयोग और साझा प्रगति की भावना को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।’
अधिकारियों के अनुसार, दोनों नेता अंतरराज्यीय समन्वय बेहतर करने, संपर्क सुविधाएं बढ़ाने और सामाजिक-आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से नियमित रूप से चर्चा करते रहते हैं।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन