PM Modi Temple Patna News: इस राज्य में बनेगा पीएम मोदी के नाम का मंदिर, बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

Ads

PM Modi Temple Patna News: इस राज्य में बनेगा पीएम मोदी के नाम का मंदिर, बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 01:15 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 01:29 PM IST

PM Modi Temple Patna News: पटना में बनेगा PM मोदी के नाम का मंदिर? ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक में पास हुआ बड़ा प्रस्ताव /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पटना में PM नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित
  • बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में मिला समर्थन
  • प्रस्ताव को ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले अधिकारों और सम्मान के प्रति आभार के रूप में बताया गया

पटना। PM Modi Temple Patna News Today: बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने के प्रस्ताव (Narendra Modi Temple Proposal) को मंजूरी दे दी गई। यह प्रस्ताव बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने पुराना सचिवालय स्थित समाज कल्याण विभाग में आयोजित बैठक में रखा। प्रस्ताव पारित भी कर दिया गया है।

राजन सिंह ने कहा, ‘बिहार के ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना कोई मंदिर नहीं है। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा, क्योंकि उन्होंने हमें सम्मान और अधिकार दिए हैं। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया और बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले अधिकारों और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से लाया गया।

सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर (Transgender) व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 लागू होने के बाद गठित बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की यह पहली बैठक थी। इस अधिनियम के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को राज्य सचिवालय में संस्थागत प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।

ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में प्रस्ताव मंजूर

PM Modi Temple Patna News Today आपको बता दें यह बोर्ड राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के तहत काम करता है। ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019’ लागू होने के बाद बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक बुधवार (29 जुलाई) को पटना में आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें

PM मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव किसने रखा?

यह प्रस्ताव बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने रखा।

यह प्रस्ताव कहां पारित हुआ?

यह प्रस्ताव पटना में समाज कल्याण विभाग में आयोजित बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक में पारित किया गया।

मंदिर बनाने का उद्देश्य क्या बताया गया है?

प्रस्ताव रखने वाले सदस्य के अनुसार, यह ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले अधिकारों और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से रखा गया।

क्या मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिलहाल बोर्ड ने केवल प्रस्ताव को मंजूरी दी है। निर्माण संबंधी आगे की प्रक्रिया की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड क्या है?

यह बोर्ड समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्य करता है और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम करता है।