अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री ने ‘प्रहार’ को भारत की आतंकवाद रोधी रणनीति में निर्णायक कदम करार दिया

अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री ने ‘प्रहार’ को भारत की आतंकवाद रोधी रणनीति में निर्णायक कदम करार दिया

अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री ने ‘प्रहार’ को भारत की आतंकवाद रोधी रणनीति में निर्णायक कदम करार दिया
Modified Date: February 25, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: February 25, 2026 7:56 pm IST

ईटानगर, 25 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भारत की पहली व्यापक आतंकवाद रोधी नीति ‘प्रहार’ को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ‘निर्णायक कदम’ बताया और कहा कि यह आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के रुख को मजबूत करती है।

केंद्र सरकार ने सोमवार को देश की पहली आतंकवाद-रोधी नीति ‘प्रहार’ पेश की, जिसमें आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के रुख पर आधारित खुफिया सूचना नीत रोकथाम एवं चरमपंथी हिंसा में व्यवधान पर एक बहुस्तरीय रणनीति बनाई गई है।

इस पहल का उद्देश्य आतंकवादियों, उनके वित्तपोषकों और समर्थकों को धन, हथियारों और सुरक्षित ठिकानों तक पहुंच से वंचित करना है।

नीति के प्रारूप को रेखांकित करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में मीन ने कहा, ‘प्रहार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में एक निर्णायक कदम है।’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रहार हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए एक आधुनिक, दृढ़ दृष्टिकोण को दर्शाता है।’

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में