Petrol Diesel Price Hike India News: “मोदी सरकार जनता को धीमा जहर परोस रही है”.. जानें किस नेता ने और क्यों लगाए केंद्र सरकार गंभीर आरोप, हर आम आदमी से जुड़ा है ये मुद्दा

Ads

Arvind Kejriwal Statement on Petrol Diesel Price Hike: अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल-डीजल और CNG कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को घेरा, महंगाई पर चिंता जताई।

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 08:50 PM IST

Arvind Kejriwal Statement on Petrol Diesel Price Hike || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • केजरीवाल ने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को घेरा
  • पेट्रोल-डीजल के दाम 4 से 5 रुपये बढ़ने का दावा
  • CNG और गैस सिलेंडर महंगे होने से आम जनता परेशान

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संरक्षक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। (Arvind Kejriwal Statement on Petrol Diesel Price Hike) उन्होंने कहा कि आम लोगों को “धीमा जहर” दिया जा रहा है और आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। पूर्व सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले 10-15 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। उनके मुताबिक इस दौरान ईंधन की कीमतों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गैस सिलेंडर और CNG भी हुई महंगी

केजरीवाल ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम भी काफी बढ़ गए हैं, जिससे लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोग डरे हुए हैं और चर्चा है कि पेट्रोल की कीमत 150 रुपये तक पहुंच सकती है। गौरतलब है कि, शनिवार से CNG की कीमतों में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे CNG वाहन चलाने वाले लोगों पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

कई राज्यों में बदइंतज़ामी का दावा

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। उन्होंने गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा कि कई जगह लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। (Arvind Kejriwal Statement on Petrol Diesel Price Hike) उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस स्थिति पर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है और लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।

रूस और ईरान से सस्ता तेल लेने की मांग

केजरीवाल ने कहा कि रूस और ईरान भारत को सस्ता तेल और गैस देने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार उसे लेने से इनकार कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सस्ता तेल मिल सकता है तो सरकार उसे क्यों नहीं खरीद रही। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील भी की।

महानगरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। (Arvind Kejriwal Statement on Petrol Diesel Price Hike) मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 105.31 रुपये और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल

Q1. अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल-डीजल पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

Q2. CNG की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

शनिवार से CNG की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।

Q3. केजरीवाल ने सरकार से क्या मांग की?

उन्होंने रूस और ईरान से सस्ता तेल खरीदने की मांग उठाई है।