SP Krishna Kumar Bishnoi: छलक पड़े संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई के आंसू.. बिजनौर विदा होने से पहले कह दी ये दिल की बात, आप भी सुनें

Ads

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई तबादले के बाद विदाई समारोह में भावुक हो गए और मातहतों को संबोधित करते हुए रो पड़े।

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 09:03 PM IST

IPS Krishna Kumar Bishnoi Emotional Video || Image- Sachin Kumar File

HIGHLIGHTS
  • विदाई समारोह में भावुक हुए कृष्ण कुमार बिश्नोई
  • संभल से बिजनौर हुए एसपी कृष्ण कुमार
  • मातहतों को संबोधित करते छलक पड़े आंसू

संभल: विदाई का दौर हर किसी के लिए भावुक कर देने वाला होता है। खासकर सरकारी अफसरों के लिए वह वक्त और भी भारी होता है कि, जब आपको पदस्थापना स्थल से दूसरी जगह जाना हो। (IPS Krishna Kumar Bishnoi Emotional Video) जाहिर है लंबे वक्त तक साथ काम करने की वजह से जो जुड़ाव पैदा होता है, उससे अलग हो पाना मुश्किल होता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

विदाई बेला में भावुक हुए कृष्ण कुमार बिश्नोई

दरअसल हम बात कर रहे हैं संभल के पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार बिश्नोई की। दो दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ एसपी और एसएसपी के तबादले की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में प्रदेश के चर्चित अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई का नाम भी शामिल था। उन्हें संभल से अलग करते हुए बिजनौर एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण कुमार बिश्नोई के लिए आज संभल से विदाई का दिन था। ऐसे में जब उन्होंने अपने मातहतों को संबोधित किया तो उनके आंसू छलक पड़े।

नौ भापुसे अफसरों का तबादला, बीबीजीटीएस मूर्ति को कमान

गौरतलब है कि, सरकार ने मेरठ कांड के बाद चर्चा में आए आईपीएस अविनाश पांडेय को भी मुख्यालय में अटैच कर दिया है। आदेश के अनुसार विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक गोंडा से पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, चारु निगम को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ और अविनाश पांडेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में संबद्ध किया गया है। (IPS Krishna Kumar Bishnoi Emotional Video) वहीं बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसी तरह विकास कुमार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, कृष्ण कुमार को पुलिस अधीक्षक संभल से पुलिस अधीक्षक बिजनौर और विकास चन्द्र त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से पुलिस अधीक्षक संभल बनाया गया है। मातण्ड प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

जालना ईओडब्ल्यू ने 4.3 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी निवेश धोखाधड़ी में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

सपा गठबंधन नहीं तोड़ेगी, हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ : अखिलेश यादव

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश ने बिजली खरीद को लेकर किया समझौता

महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

आठ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री छह प्रतिशत घटी: प्रॉपटाइगर