दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ पिछले सात दिन से उप राज्यपाल के आवास पर धरने पर बैठे मंत्री सत्येंद्र जैन की रविवार देर रात तबीयत बिगड़ गई हालत बिगड़ती देख उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है।एलएनजेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक सत्येंद्र जैन को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ेगा उनके शरीर में कमजोरी आ गयी है जिसे देखते हुए उन्हें गलूकोज के इंजेक्शन और ड्रिप चढ़ाई जा रही है।
Satyender Jain shifted to hospital due to his deteriorating health
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 17, 2018
बता दे की अपनी मांग को लेकर अरविन्द केजरीवाल और उनके मंत्री उप राज्यपाल के आवास पर पिछले सात दिनों से धरने पर हैं। सत्येंद्र जैन की तबियत के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है।
AAP राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln , दिल्ली सरकार में मंत्री @ImranHussaain और ओखला से MLA @KhanAmanatullah ने अस्पताल पहुँचकर स्वास्थ्य मंत्री @SatyendarJain के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। pic.twitter.com/XBrseVJBzT
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) June 17, 2018
मेडिकल बुलेटिन में डॉ. जेसी पासी ने बताया कि सत्येंद्र जैन फिलहाल ठीक हैं. फिलहाल उनका सिर दर्द कम है और उनके स्वास्थ्य अभी बेहतर है लेकिन कमजोरी के चलते उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहना होगा।
वेब डेस्क IBC24