IPS Transfer Latest News. Image Source- IBC24
कोलकाता। IPS Transfer Latest News दुर्गा पूजा और आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 17 और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के छह अधिकारियों समेत कुल 23 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।
IPS Transfer Latest News राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से शुक्रवार को तबादले संबंधी अधिसूचना जारी की गई, जिसे शनिवार को सार्वजनिक किया गया। आदेश के तहत कोलकाता पुलिस के अलावा राज्य की खुफिया शाखा (आईबी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीआईडी और विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुधीर कुमार नीलकंठम को कोलकाता पुलिस का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेंद्र प्रकाश सिंह (डीपी सिंह) का स्थान लेंगे। वहीं, कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त डीपी सिंह को उत्तर बंगाल में खुफिया शाखा (आईबी) का आईजी बनाया गया है।