Chhatarpur Road Accident News / Image: AI Generated
Chhatarpur Road Accident News: छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम इस हादसे की जांच में जुट गई है।
Chhatarpur Road Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के मातगुवां थाने के कानपुर सागर नेशनल हाइवे पर ये भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल है। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले 4 लोगों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-