विधायक मारपीट प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो : अशोक गहलोत
विधायक मारपीट प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो : अशोक गहलोत
जयपुर, एक मई (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगानगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक से कथित मारपीट प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
राजस्थान पुलिस ने विधायक जयदीप बिहाणी से मारपीट करने के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
गहलोत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा,”कल श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक द्वारा आरयूआईडीपी के अधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए थे, परन्तु आज उन अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विधायक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और अपने शरीर पर लगी चोटें भी मीडिया को दिखाई हैं।”
उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर घटना है एवं दलित वर्ग से आने वाले अधिकारी के साथ ऐसी घटना इस मामले को और संगीन बनाती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,”राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए, जिससे असलियत का पता चले एवं दोषियों पर उचित कार्रवाई हो।”
भाषा
पृथ्वी रवि कांत

Facebook


