एएसआई 17 दिसंबर से शुरू कर सकता है जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत
एएसआई 17 दिसंबर से शुरू कर सकता है जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत
पुरी, 11 दिसंबर (भाषा) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) पुरी के जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार की मरम्मत का काम 17 दिसंबर से शुरू कर सकता है।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढ़ी ने सेवायतों की शीर्ष संस्था ‘छत्तीसा निजोग’ की बैठक के बाद इस निर्णय की मंगलवार को घोषणा की।
पाढ़ी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अंतरिम रूप से निर्णय लिया गया है कि एएसआई 17 दिसंबर से रत्न भंडार की मरम्मत का काम शुरू कर देगा जो दो-तीन महीने में पूरा हो सकता है।’’
उन्होंने कहा कि एसजेटीए एएसआई को सभी तरह का सहयोग करेगा ताकि यह मरम्मत कार्य सुचारू ढंग से हो।
उन्होंने कहा ,‘‘ मरम्मत का काम दोपहर एक बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। हालांकि, 31 दिसंबर और एक जनवरी को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए काम को एक या दो दिन के लिए रोका जा सकता है। रत्न भंडार की मरम्मत के काम से 12वीं सदी के इस मंदिर में होने वाले नियमित अनुष्ठानों पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा।’’
पाढ़ी ने कहा कि श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहरी हिस्से से देवताओं के दर्शन की अनुमति होगी तथा उन्हें आंतरिक भाग में नहीं आने दिया जाएगा।
अधीक्षण पुरातत्वविद डी बी गरनाइक ने बैठक में संबंधित पक्षों को मरम्मत कार्य की रूपरेखा समझाई।
इससे पहले, एएसआई ने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान की सहायता से रत्न भंडार या खजाने का ‘भू-भेदक रडार-जीपीएस’ सर्वेक्षण किया था।
अधिकारियों ने कहा कि संस्थान ने पिछले महीने एएसआई को अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंपी थी।
भाषा राजकुमार मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: एएसआई 17 दिसंबर से शुरू कर सकता है जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm